नीम से कौन सा रोग ठीक होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 14:10

नीम के पत्तों का उपयोग कुष्ठ रोग के लिए किया जाता है. इसके इस्तेमाल से नेत्र विकार, नकसीर, आंतों के कीड़े, पेट की ख़राबी, भूख न लगना, त्वचा के अल्सर, हृदय और रक्त वाहिकाओं के रोगों (हृदय रोग), बुखार, मधुमेह, मसूड़ों की बीमारी (मसूड़े की सूजन) और जिगर के रोग ठीक हो जाते हैं.

1. नीम की पत्तियां फंगल संक्रमण से बचाती हैं और एथलीट फुट, दाद-खाज के इलाज में इसका प्रयोग बहुत प्रभावी है. साथ ही मुंह, योनि और त्वचा के संक्रमण में भी से भी यह छुटकारा दिलाती है.

2. नीम की पत्तियां दंत रोगों और पेट के संक्रमण से लड़ने में भी काफी प्रभावी हैं.

3. इसमें पाया जाने वाला एंटीवायरल गुण वायरल रोगों जैसे चिकन पॉक्स और फाउल पॉक्स से लड़ने में सालों से कारगर है.

4. दांत के रोगों से लड़ने में तो नीम का जवाब ही नहीं. भारत और अफ्रका में सालों से नीम का इस्तेमाल टूथपेस्ट में होता आ रहा है.

5. नीम का उपयोग सदियों से शोध के लिए होता चला आ रहा है ताकि इसके गुणों के बारे में और अध‍िक जानकारी पाई जा सके.

6. नीम एचआईवी से पीड़ित मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करती है साथ ही ये एचआईवी के इलाज में मल्टीड्रग का काम भी करती है.

7. इसका इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी तमाम दिक्कतों जैसे कि मुहांसे, एक्ने और अन्य समस्याओं से निपटने में किया जाता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info